फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rahul, pointing to the 'pilot' of the Congressman plane

कांग्रेसी विमान के 'पायलट' की ओर इशारा कर गए राहुल, 15 बार लिया ये नाम

Wed, 19 Jul 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
Rahul, pointing to the 'pilot' of the Congressman plane
बांसवाड़ा में रैली को सम्बोधित करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
चुनावी शंखनाद मानी जाने वाली किसान आक्रोश रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेसी विमान के 'पायलट' की ओर इशारा कर गए। रैली में राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल हुए, लेकिन एक नाम उन्होंने बार-बार लिया।
विज्ञापन


राजस्थान के उदयपुर संभाग के जनजाति बहुल जिले बांसवाड़ा में आज कांग्रेस की ओर से हुई किसान आक्रोश रैली को शुरू से ही कांग्रेस का चुनावी शंखनाद माना जा रहा था। रैली में राष्ट्रीय महासचिव व दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत और पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी.पी. जोशी सहित अन्य सीनियर नेता भी शामिल हुए। वहीं, प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष सचिन पायलट भी मंच पर बैठे थे।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपने पूरे भाषण में राहुल ने 15 बार सचिन पायलट का नाम लिया, जिसे पूरी कांग्रेस ने एक इशारे के तौर पर देखा कि अगले चुनाव में कमान किसके हाथों में रहने वाली है और कांग्रेस का बहुमत रहा, तो राजस्थान का कौन मुख्यमंत्री बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिग्गज नेताओं का जिक्र केवल नाम मात्र का...

Rahul, pointing to the 'pilot' of the Congressman plane
बांसवाड़ा में रैली को सम्बोधित करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
रैली में भाषण के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उदयपुर संभाग में कद्दावर माने जाने वाले नेता सी.पी. जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सिर्फ दो मर्तबा जिक्र किया।

रैली और सभा के बाद राजनीतिक विश्लेषकों में चर्चा रही कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा सचिन पायलट हो सकते हैं।

कांग्रेसियों के बीच रैली के बाद ये चर्चा जोरों से चल रही है कि राहुल गांधी भाषण के दौरान राजस्थान प्रदेश की कमान के लिए सचिन पायलट की तरफ इशारा कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed