{"_id":"595a0b394f1c1b9b7e8b4bde","slug":"protest-of-student-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश फाॅर्म जमा कराने की तिथि बढ़ाने मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश फाॅर्म जमा कराने की तिथि बढ़ाने मांग को लेकर प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Jul 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काॅलेज खुलते ही अब काॅलेजों में छात्र नेता भी सक्रिय हो गए हैं। कोटा के राजकीय महाविद्यालय में आज प्रवेश फाॅर्म जमा कराने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने काॅलेज गेट पर जाम लगा दिया, वहीं प्रिंसिपल के चैंबर में घुसने कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को रोका और समझाइश की। छात्र नेताओं का कहना है कि सरकारी महाविद्यालय संभाग का सबसे बड़ा काॅलेज और सबसे ज्यादा विद्यार्थी भी इसी काॅलेज से हैं।
ऐसे में अंतिम तिथि 3 जुलाई होने से कई विद्यार्थी अपना फाॅर्म जमा नहीं करा पाए हैं। छात्र नेताओं ने प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपकर तिथि बढ़ाने की मांग की है। छात्रों का यह भी आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीए प्रथम वर्ष के अधिकतर विद्यार्थियों को परीक्षा में अनुपस्थित कर दिया है जबकि विद्यार्थी सभी परीक्षाओं में मौजूद रहे हैं।