फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   protest of student in kota

प्रवेश फाॅर्म जमा कराने की तिथि बढ़ाने मांग को लेकर प्रदर्शन

Mon, 03 Jul 2017 04:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
protest of student in kota
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
काॅलेज खुलते ही अब काॅलेजों में छात्र नेता भी सक्रिय हो गए हैं। कोटा के राजकीय महाविद्यालय में आज प्रवेश फाॅर्म जमा कराने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने काॅलेज गेट पर जाम लगा दिया, वहीं प्रिंसिपल के चैंबर में घुसने कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को रोका और समझाइश की। छात्र नेताओं का कहना है कि सरकारी महाविद्यालय संभाग का सबसे बड़ा काॅलेज और सबसे ज्यादा विद्यार्थी भी इसी काॅलेज से हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अंतिम तिथि 3 जुलाई होने से कई विद्यार्थी अपना फाॅर्म जमा नहीं करा पाए हैं। छात्र नेताओं ने प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपकर तिथि बढ़ाने की मांग की है। छात्रों का यह भी आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीए प्रथम वर्ष के अधिकतर विद्यार्थियों को परीक्षा में अनुपस्थित कर दिया है जबकि विद्यार्थी सभी परीक्षाओं में मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed