{"_id":"596339224f1c1bef758b4b42","slug":"protest-of-stamp-venders-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले प्रदर्शनकारी, स्टांप वेंडर के लाइसेंस बहाल किए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले प्रदर्शनकारी, स्टांप वेंडर के लाइसेंस बहाल किए जाएं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्टांप वेंडर
- फोटो : amar ujala
अलवर तहसील परिसर में कार्यरत डीड राइटर और स्टांप वेंडर संयुक्त समिति की ओर से आज कार्य बहिष्कार किया गया। समिति ने तीन स्टांप वेंडर के लाइसेंस बहाल करने की मांग की है।
अपनी मांग को लेकर आज सभी डीड राइटर और स्टाफ वेंडर्स जिला कलक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष दिनेश भार्गव के नेतृत्व में सभी स्टांप वेंडरों ने जिला कलक्टर राजन विशाल और डीजी स्टांप को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष दिनेश भार्गव ने बताया कि बिना किन्हीं कारणों के तीन स्टांप वेंडरों के लाइसेंस 7 जुलाई को निरस्त कर दिए गए थे। इनकी बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि तहसील परिसर में स्टांप की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग स्टांप वेंडरों पर आरोप लगाते हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से जिला कलक्टर को अवगत कराया गया है। यदि मांगे पूरी नहीं होती है तो आंदोलन जारी रहेगा।