{"_id":"596f3e234f1c1be1438b4773","slug":"pm-will-explain-gst-to-us-not-us-rahul","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री जी अमरीका को जीएसटी समझाएंगे, हमें नहीं: राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री जी अमरीका को जीएसटी समझाएंगे, हमें नहीं: राहुल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
बांसवाड़ा में किसानों से मिलते राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को जीएसटी के बारे में बताने को तैयार हैं, लेकिन भारत की गरीब जनता से इस पर चर्चा करने को भी तैयार नहीं हैं। जीएसटी पर ऐसी कमियां हैं जो गरीब, किसान और छोटे व्यापारी को मुश्किल में डाल देंगी।
यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राजस्थान में उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले में कांग्रेस की ओर से आयोजित किसान आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कही। हजारों की संख्या में मौजूद किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी पर हमने सरकार से समय मांगा लेकिन उन्होंने मंजूर नहीं किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छोटे व्यापारियों को टैक्स डिपार्टमेंट के सामने अनाथ छोड़ दिया है।

जीएसटी के लिए संसद का रात्रि सत्र, किसानों के लिए समय नहीं - राहुल गांधी
बांसवाड़ा में रैली को सम्बोधित करते राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी के लिए सरकार आधी रात्रि को संसद का विशेष सत्र बुला लेती है, लेकिन किसान की आवाज को संसद में उठाने की अनुमति नहीं दी जाती है। किसानों के लिए सरकार के पास समय नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकारों के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल बिजनेसमैन के साथ फोटो खिंचवाते नजर आते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो अमीर लोग हैं, केवल उन्हीं को बैंकों से कर्ज मिलता है, जबकि आम आदमी को कोई राहत नहीं है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आदिवासी किसानों के लिए भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया।