फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   plantation in alwar and jaisalmer

पौधरोपण से शुरू हुआ वन महोत्सव, मंत्री ने लगाए पौधे

Mon, 10 Jul 2017 01:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
plantation in alwar and jaisalmer
अलवर में पौधरोपण - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण के तहत आज वन विभाग की ओर से वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन


अलवर में मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने भाखेड़ा स्थित नर्सरी में पौधरोपण किया। इस दौरान जिला कलक्टर राजन विशाल सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मंत्री भड़ाना ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत द्वितीय चरण में वन महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें आज हजारों की संख्या में सभी नर्सरी में पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही, सभी लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए ताकि प्रकृति को बचाने में हम अपना योगदान दे सकें।


उधर, आई लव जैसलमेर संस्था की ओर से जैसलमेर में 1100 पौधे लगाए गए तथा संस्था द्वारा कुल 10 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। इस अभियान का आगाज आज यहां प्रभारी मंत्री अमराराम चौधरी, जिला कलक्टर कैलाशचंद्र मीणा, प्रशासनिक अधिकारी, आर्मी, बीएसएफ, वायुसेना सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने किया। यहां ऐतिहासिक गडीसर सरोवर पर लम्बे समय आई लव जैसलमेर की टीम द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सावन के पहले सोमवार को 1100 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed