{"_id":"59636bb94f1c1b39528b46a3","slug":"panther-attacked-on-child-in-banswara","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर को ढूंढते हुए जंगल में पहुंचे तो चौंके लोग, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईश्वर को ढूंढते हुए जंगल में पहुंचे तो चौंके लोग, जानिए क्यों
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल शाम से लोग ईश्वर को ढूंढ रहे थे। इसी दौरान आज सुबह जब वह ईश्वर को ढूंढते हुए जंगल में पहुंचे तो चौंक गए।
मामला बांसवाड़ा के अरथूना थाना इलाके के लोहारिया पाडा गांव में रहने वाले मासूम बच्चे ईश्वर से जुड़ा हुआ है। ईश्वर कल सुबह बकरियों को चराने के लिए जंगल की ओर गया हुआ था, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटा। इससे उसके परिजन चिंतित हो गए और उसे ढूंढने के लिए निकले। आसपास के लोगों को भी उन्होंने इस बारे में बताया तो सभी उसकी तलाश में लग गए। देर रात तक भी जब वह नहीं मिला तो सुबह जंगल की ओर गए। यहां अलसुबह ईश्वर की लहूलुहान हालत देखकर सभी चौंक गए। उसके शरीर पर जंगली जानवर के नोचने के निशान थे। हालत ये थी कि उसका चेहरा ठीक से पहचाना भी नहीं जा रहा था। आखिरकार लोगों ने जब वन विभाग को इसकी सूचना दी तो मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि मासूम पर पैंथर ने हमला किया है।