{"_id":"5923bf9b4f1c1b3e6a5373d6","slug":"pakistan-spy-will-be-soon-bring-to-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक जासूस ने बेटे को किया इशारा और उसने डिलीट कर दी इंर्फोमेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक जासूस ने बेटे को किया इशारा और उसने डिलीट कर दी इंर्फोमेशन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 May 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
हाजी खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले से तीन दिन पूर्व पकड़े पाक जासूस हाजी खान के बेटे ने आईएसआई को भेजी जाने वाली इर्फोमेशन को मोबाइल से डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार जब सुरक्षा एजेंसियां हाजी खान से पूछताछ कर रही थीं, तब उसके बेटे ने सारा फोन डेटा डिलीट कर दिया। यह बात हाजी खान और उसके बेटे ने पूछताछ में स्वीकार की है। अब सुरक्षा एजेंसियां डेटा रिकवरी के लिए एफएसएल की मदद ले रही है। वहीं हाजी खान डायबिटीज का मरीज है इसलिए उसे जोधपुर के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दो दिन बाद उसे जयपुर लाने की संभावना है। वहीं हाजी खान के पास से दो पाकिस्तानी सिम कार्ड भी बरामद हुए है।
विज्ञापन
दरअसल हाजी खान पाकिस्तान से अपने रिश्तेदारों व जानकारी की मदद से खूफिया जानकारी पाकिस्तान में आईएसआई को भिजवाता था। गौरतलब है कि शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों ने हाजी खान को जैसलमेर के कुडजाली गांव में उसके घर से पकड़ा था। इस दौरान दो अन्य पाक नागरिकों को भी एजेसिंयों ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन