{"_id":"592414184f1c1b3e6a5378ed","slug":"one-more-case-of-triple-talaq-came-out-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Triple Talaq: फोन पर नहीं सुना तो अदालत के बाहर दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Talaq: फोन पर नहीं सुना तो अदालत के बाहर दिया तलाक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 May 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक पीड़िता अंजुमन बानो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जोधपुर में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम दम्पती के बीच चल रहे विवाद में शौहर ने बीबी को पहले फोन पर तलाक कहने का प्रयास किया। बीबी ने नहीं सुनी तो अदालत के बाहर ये तीन बार तलाक कहकर चला गया।
जोधपुर पारिवारिक न्यायालय में जोधपुर निवासी अंजुमन बानो और अतीक मोहम्म्द के बीच अनबन के चलते अतीक के खिलाफ घरेलु हिंसा,भरण पोषण व मारपीट का मामला विचाराधीन है। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई थी। सुनवाई के बाद अतीक ने अंजुमन बानो को तीन बार तलाक कहकर शरीयत के हिसाब से छुटकारा ले लिया।
पीड़िता अंजुमन बानो ने आरोप लगाया है कि उसके पति मोहम्मद अतीक ने आठ दिन पहले फोन पर तीन बार तलाक कहकर छुटकारा पाने की बात कही। उसने फोन बीच में काट दिया तो वह अब बार—बार उसे किसी न किसी तरह परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
अतीक और अंजुमन की शादी छह अक्टूबर 2001 को जोधपुर में हुई थी। निकाह के बाद उनके तीन बच्चे भी हुए। पीड़िता का आरोप है कि पति इसके बाद उसे परेशान कर रहा था। पिछले साल मार्च में पीड़िता ने भी पारिवारिक न्यायालय में कानूनी तौर पर तलाक के लिए अर्जी पेश की थी। घरेलु हिंसा,भरण पोषण व मारपीट के आरोप का यह मामला अभी विचाराधीन है। अंजमन बानो ने सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री से अपील की है कि तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को आजादी दिलाई जानी चाहिए।
गौतलब है कि जोधपुर में तीन तलाक का ये चौथा मामला है। इससे पहले तीन ऐसे ही मामले सामने आ चुके हैं जिनमें शौहर ने तीन बार तलाक कहकर शरीयत के हिसाब से छुटकारा पा लिया।