फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one dead due to swine flu in jaipur

स्वाइन फ्लू ने ली एक और जान, अब तक 46 मौतें

Fri, 26 May 2017 07:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 26 May 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
one dead due to swine flu in jaipur
swine flu
प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज प्रभावितों की संख्या बढ़ रही है। जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस मौत के साथ जयपुर में स्वाइन फ्लू से होने वाली मौत की संख्या 14 और प्रदेश में यह संख्या 46 हो गई है। स्वाइन फ्लू की निगरानी एवं पॉजिटिव पाए जाने पर उपचार सहित तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष सहित सभी जिलों में स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष कार्य कर रहे हैं। साथ ही, टोल फ्री 104 से स्वाइन फ्लू के लक्षण, जांच एवं उपचार के विषय में आवश्यक जानकारी ली जा सकती हैं एवं आवश्यक सूचनाएं दी जा सकती हैं। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0141-2225624 है।
विज्ञापन


सभी छह राजकीय मेडिकल कॉलेज, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर एवं डीएमआरसी जोधपुर सहित 7 राजकीय संस्थाओं में निःशुल्क जांच की जा रही है। राजकीय चिकित्सक के परामर्श पर निःशुल्क एवं स्वंय द्वारा जांच कराने पर 500 रूपए की राशि से यह सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के लक्षण

चिकित्सा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार यदि आपको बुखार, सिरदर्द, गले में खराश, नाक बहना एवं उल्टी दस्त आदि लक्षण प्रतीत होते हैं तो तुरन्त चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed