{"_id":"595b8ea74f1c1b15458b475e","slug":"my-followers-are-regularly-provoked-by-bholaram-says-asaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम को सता रहा है अपने भक्तों से जुड़ा ये डर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम को सता रहा है अपने भक्तों से जुड़ा ये डर!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Jul 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोपी आसाराम ने आज कोर्ट से निकलते समय एक और बयान दे डाला है। आसाराम ने मीडिया के सामने कहा कि भावेशानन्द उर्फ भोलानन्द उनके समर्थकों को भड़का रहा है।
आसाराम ने कहा कि सोशल साइट पर वह लिख रहा है कि समर्थकों को जोधपुर चल अब बापू को बचाना है, लेकिन ऐसा कुछ नही है। भोलानन्द का ये सब कहना केवल मेरे समर्थकों को भड़काने की एक सोची समझी साजिश है। आसाराम ने अपने समर्थकों से जोधपुर नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि आप बेवजह यहां जोधपुर ना आएं, शांति बनाते हुए न्याय पालिका पर विश्वास रखें।
आसाराम ने भोलानन्द को चेतावनी देते हुए कहा कि उसने अपनी हरकते बंद नहीं की तो वो उसके काले कारनामों की पोल खोल देंगे और जोधपुर व भारत की पुलिस उसको कही से भी ढूंढ कर निकाल लाएगी।
विज्ञापन
आज बचाव पक्ष की आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अभियोजन पक्ष ने बचाव पक्ष के गवाह विक्रांत से अपनी जिरह पूरी कर ली है अब मामले में अगली सुनवाई 12 जूलाई को होगी, जिसके लिए बचाव पक्ष के गवाह अंग्रेजसिंह को समन जारी किया गया है उसकी गवाही होनी है।