फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   meera kumar in jaipur

हम एेसों से शासित हो रहे हैं, जिनकी विचारधारा में सहिष्णुता नहीं - मीरा कुमार

Tue, 11 Jul 2017 07:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 11 Jul 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
meera kumar in jaipur
एयरपोर्ट पर मीरा कुमार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार ने कहा है कि हम लोग ऐसे लोगों से शासित हो रहे हैं, जिनकी विचारधारा में सहिष्णुता नहीं है। अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं वो दो व्यक्तियों के बीच हुए हैं, लेकिन इस बार दो विचार धाराओं के बीच चुनाव हो रहे हैं।
 


मीरा कुमार मंगलवार को जयपुर पहुंची थी। उन्होंने मडिया से कहा कि हम जिस धर्म को मानते हैं उसका सम्मान करते हैं। साथ ही दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। ये हमारी सोच है। देश में अब गलत व्यवस्था और सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसलिए यह जरूरी हो गया है कि राष्ट्रपित के चुनाव में विचार धारा को लेकर मजबूती से खड़े हो जाएं।

विज्ञापन


विपक्ष के सत्रह मुख्य दलों ने एक साथ मिलकर विचारधारा के चुनाव पर लड़ना तय किया और मुझे प्रत्याशी बनाया।
 

देश चौराहे पर खड़ा है, निर्वाचक मंडल को पत्र में लिखा

meera kumar in jaipur
पीसीसी में मीरा कुमार - फोटो : अमर उजाला

मीरा कुमार ने बताया कि निर्वाचक मंडल के सदस्यों को पत्र लिखकर कहा है कि देश चौराहे पर खड़ा है। एक तरफ गलत सोच की राह है तो दूसरी तरफ खुली राह है जो सुखद भविष्य की तरफ ले जाती है। इसमें हमें अंतरआत्मा की आवाज सुननी चाहिए।

 

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मीरा कुमार की अगुवानी के लिए जयपुर के सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्होनें कुमार का स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed