{"_id":"5969b3754f1c1b76698b48b1","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-chouhan-visits-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोरों की नगरी पहुंचे मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोरों की नगरी पहुंचे मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्वागत करते स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय यात्रा पर आज दोपहर स्वर्णनगरी जैसलमेर पहुंचे। मुख्यमंत्री सिंह के जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं एयरपोर्ट पहुंचने पर जिला कलक्टर जैसलमेर कैलाश चन्द मीना एवं पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने उनकी अगवानी की और गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक अभिनन्दन किया। इस अवसर पर यूआईटी चेयरमेन जितेन्द्रसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, सभापति कविता खत्री सहित भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
एयरपोर्ट पर हुए स्वागत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सीधे होटल सूर्यागढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान उनकी पत्नी भी साथ रही। होटल पहुंचने पर होटल प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री सिंह का स्वागत किया गया। उसके बाद पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निजी यात्रा बताते हुए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।
उन्होंने बस इतना कहा कि तनोट माता के दर्शन करने ही जैसलमेर आया हूं। स्वर्णनगरी के होटल सूर्यागढ़ में विश्राम के बाद आज शाम मुख्यमंत्री सरहद पर स्थित चमत्कारी तनोट माता के दर्शन करेंगे जहां वो देश में अमन, चैन व खुशहाली की कामना करेंगे। वहीं सीमा चौकियों का निरीक्षण कर देश के जवानों की हौंसला अफजाई भी करेंगे।