{"_id":"592d299c4f1c1ba915bdc3d8","slug":"lioness-tejika-gave-birth-to-3-cubs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: उठने लगे हैं तेजिका के शावकों के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज: उठने लगे हैं तेजिका के शावकों के कदम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 May 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहरगढ़ बोयालॉजिकल पार्क में शेरनी तेजिका के तीन शावकों को देखने के लिए लोगों की भीड़ तो उमड़ रही हैं, लेकिन उन्हें अभी लोगों की नजरों से दूर ही रखा गया है। वन विभाग की ओर से तेजिका और उसके शावकों की गतिविधियों पर बारीकी से नजरें रखी जा रही हैं।
पिछले दिनों पांच शावकों को जन्म देने वाली तेजिका के तीन शावक ही जीवित हैं। पार्क की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों ही शावक अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। वे मां का दूध भी पी रहे हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राजस्थान ए.के. गोयल ने बताया कि नन्हे तीनों शावक अब थोड़ा-थोड़ा चलने भी लगें हैं। वे स्वस्थ हैं और वन विभाग की पूरी निगरानी में हैं। इस बीच तेजिका के जोड़ीदार शेर सिद्धार्थ को 29 मई से पार्क के बाड़े मे पर्यटकों के देखने के लिए छोड़ दिया गया है।
गौरतलब है कि गुजरात से लाई गई शेर सिद्धार्थ व शेरनी तेजिका के पांच शावक हुए। तेजिका ने 20 व 21 मई की रात में शाम 6.51 बजे, रात 9.26 पर और रात 12.04 मिनट पर तीन शावकों को जन्म दिया। इसके करीब चौबीस घंटे बाद 22 मई को सुबह 3.10 मिनट पर दो और शावकों को जन्म दिया। चौबीस घंटे बाद पैदा हुए दो शावकों में से एक मृत पैदा हुआ था और दूसरा कमजोर था। जिसने दो दिन बाद दम तोड़ दिया।