गैंगस्टर का गांव बना पुलिस छावनी, चार जिलों में इंटरनेट सेवा बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावणा राजपूत समाज व राजपूत समाज एनकांउटर की जांच सीबीआई जांच से कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। इसी क्रम मे आज आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में बड़ी जनसभा आयोजित की जा रही हैं। जिसमें एक लाख लोग के आने का दावा किया जा रहा है।
वहीं पुलिस प्रशासन ने नागौर सहित आस-पास के चार जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने गैंगस्टर के गांव सांवराद सहित आसपास के क्षेत्रों को पुलिस छावनी में तब्दली कर दिया है।
सांवराद में तनाव, अंतिम संस्कार को लेकर आज हो सकता है निर्णय
वहीं सूत्रों के अनुसार सरकार के मंत्री राजपूत समाज के नेताओं से भी सम्पर्क में हैं। लेकिन मामले का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है।
इधर, रावणा राजपूत व राजपूत समाज का दावा है बुधवार को होने वाली सभा में राजस्थान के अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।