{"_id":"5933da504f1c1b3655bdabf0","slug":"hyderabadi-mla-lashes-out-in-udaipur-over-ram-janmabhoomi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद के MLA ने कहा मोदी—योगी के कार्यकाल में ही बनेगा राम मंदिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद के MLA ने कहा मोदी—योगी के कार्यकाल में ही बनेगा राम मंदिर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 04 Jun 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
सभा में सेल्फी लेते हैदराबाद के विधायक राजसिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा है कि राम मंदिर तो मोदी और योगी सरकार के समय में ही बनेगा।
विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले राजासिंह रविवार को राजस्थान के उदयपुर जिले की भींडर तहसील में रविवार को महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण वहीं होगा जहां राम का जन्म हुआ था। वहां निर्माण कार्य जल्द ही शुरु होगा।
राजा सिंह ने कहा कि इसके बाद काशी विश्वनाथ और मथुरा में भी विवादित धर्मस्थलों को हटवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब प्रताप ने मुगलों को स्वीकार नहीं किया तो हम कैसे कर सकते हैं। मस्जिद बनाना है तो हम बनाकर देंगे, लेकिन बाबर की मस्जिद स्वीकार नहीं। भारत देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले अशफाक उल्ला खान और एपीजे अब्दुल कलाम पर देश को गर्व है, लेकिन बाबर पर गर्व नहीं किया जा सकता है।
इस अवसर पर साध्वी सरस्वती देवी ने कहा कि हमें हिन्दू आतंकवादी कहकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। देश व धर्म सेवा में आतंकवादी भी बनना पड़ा तो कोई आपत्ति नहीं होगी। हम प्रताप के वंशज हैं, किसका विरोध कैसे करना है हमें आता है। हम चुपचाप हमारी बहन-बेटियों पर बुरी नजर रखने वालों को नहीं देख सकते।
विज्ञापन
साध्वी ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अपने लाल को देश व धर्म सेवा के लिए तैयार करें। सभा को विहिप के प्रान्तीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वैद्य ने युवाओं को महाराणा प्रताप के आदर्श अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम संस्कृति से दूर हो रहे हैं। सभा में चित्तौड़गढ़ सासंद सीपी जोशी, नमो सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त डांगी, विधायक गौतम दक आदि मौजूद थे।