फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   howitzer will be tested in pokhran

पोकरण में डेढ़ माह तक होगा हॉवित्जर तोपों का परीक्षण

Fri, 19 May 2017 11:12 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 May 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
howitzer will be tested in pokhran
हॉवित्जर तोप
लंबे समय से एम777 हॉवित्जर तोप का इंतजार कर रही भारतीय सेना के लिए इंतजार के पल खत्म होने वाले है। अमेरिका की बीएई कंपनी से खरीदी गई 145 हॉवित्जर तोप में से दो परीक्षण के लिए भारत पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


विशेष विमान से बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंची दो तोपों को परीक्षण के लिए ट्रकों जरिए जैसलमेर के पोकरण के लिए रवाना कर दिया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि दो-तीन दिनों में यह पोकरण पहुंच जाएगी। सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार अगले करीब डेढ़ माह तक इन तोपों का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण मुख्य रुप से भारत में निर्मित गोलों के लिए  किया जा रहा है। पोकरण फील्ड रेंज में होने वाले परीक्षण पर सभी की निगाहें टिकी है। परीक्षण के लिए भारतीय सेना का एक दल लेफ्टिनेंट कर्नल की अगुवाई में जैसलमेर पहुंच गया है।
विज्ञापन


करीब तीस वर्ष भारतीय सेना को मिल रही नई तोप अभी तक सेना में सम्मलित बोफोर्स तोप से बहुत हल्की है। करीब चार टन वजनी हॉवित्जर तोप को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। गौरतलब है कि हॉवित्जर तोपों ने ही अमेरिका की सेना को ईराक और अफगानिस्तान का युद्ध जिताने में महत्ती भूमिका अदा की थी। दुनिया में अमेरिकी सेना के अतिरिक्त ये तोपें आॅस्ट्रेलिया और कनाडा की सेना इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed