फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   here prohibits wearing girls' jeans and keeping mobile

राजस्थान: जींस पहनने और मोबाइल रखने से बिगड़ती हैं लड़कियां, पंचों ने लगाई रोक

Sun, 02 Jul 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
here prohibits wearing girls' jeans and keeping mobile
डेमो इमेज
जींस पहनने और मोबाइल रखने से लड़कियां बिगड़ जाती है। इस सोच के कारण पंचों ने गांव में लड़कियों के जींस पहनने और मोबाइल रखने पर पाबंदी लगा दी है। 
विज्ञापन


मामला धौलपुर जिले के बल्दियापुर गांव से जुड़ा है जहां पंचायत ने तुगलकी फरमान जारी कर लड़कियों के जींस पहनने और मोबाइल रखने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। पंचायत के लोगों का मानना है कि जींस और मोबाइल के उपयोग से समाज की मान—मर्यादा बिगड़ रही है और इसे कोई भी समाज सहन नहीं करेगा। दरअसल, कुशवाह समाज की ये पंचायत बुलाई तो गई थी कि गांव में गुटखा, शराब, जुआ सहित अन्य बुराइयों से समाज को मुक्त करने के लिए, लेकिन इसमें ये तुगलकी फरमान भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, पंचायत ने यह फैसला भी सुनाया है कि गांव में कोई भी शराब पीते या बेचते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर 1100 रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों की शिकायत करने वाले को भी 500 रुपए का ईनाम दिया जाएगा। साथ ही, पंचों ने यह भी फैसला लिया है कि यदि कोई भी विवाद होता है तो सबसे पहले उसकी सुनवाई पंचायत में ही होगी। यदि पंचायत विवाद को सुलझाने में नाकाम रहती है तभी पीड़ित पुलिस में जाएगा। पंचायत में ग्रामीणों ने गुटखा और तंबाकू उत्पादों की होली जलाकर नशामुक्ति का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लड़कियों को लेकर पंचों का फरमान सामने आने के बाद राज्य महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने रविवार को धौलपुर जिला कलक्टर से बातचीत कर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed