{"_id":"5923e3994f1c1b3e6a537621","slug":"gram-in-kota-will-be-start-from-24-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"GRAM 2017: कोटा में तीन दिन रहेगा डेढ़ लाख बच्चों का पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GRAM 2017: कोटा में तीन दिन रहेगा डेढ़ लाख बच्चों का पिता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 May 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
युवराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस पिता के डेढ़ लाख बच्चे हों, तो उसकी दुनिया में उसकी पहचान होना लाजिमी है। यह पिता और कोई नहीं नौ करोड़ रुपए की कीमत का भैंसा युवराज है। ये भैंसा हमेशा चर्चा का विषय रहा है।
विज्ञापन
युवराज के मालिक कर्मवीर सिंह के अनुसार युवराज के सीमन से अभी तक करीब डेढ़ लाख बच्चे हो चुके है। युवराज करीब नौ वर्ष का है और नवंबर माह में जयपुर में हुए ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में इसकी कीमत नौ करोड़ रुपए लग चुकी है। वहीं कोटा में आयोजित हो रहे ग्राम में हरियाणा के कैथल से भैंसा सुल्तान भी आ रहा है। इसके मलिक रामनरेश के अनुसार सुल्तान करीब सात वर्ष का है ओर इसकी कीमत 21 करोड़ रुपए तक लग चुकी है। सुल्तान अपने मालिक को सालाना 90 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कराता है। जबकि युवराज से होने वाली कमाई करीब 80 लाख रुपए है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तीन दिन होने वाले ग्राम के लिए मंगलवार को सुल्तान और युवराज कोटा पहुंच जाएंगे। सुल्तान और युवराज के अतिरिक्त और जो भी जानवार प्रदेश के अलग—अलग हिस्सों से आ रहें है उनके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
इन जानवरों के लिए बड़े कूलरों के अतिरिक्त खानपान की भी अलग से व्यवस्था की गई है। वेटरनिरी विभाग से जुड़े अधिकारियों का अनुसार कोटा ग्राम में युवराज का तीन वर्षीय बेटा रामू भी गंगानगर से आ रहा है। गौरतलब है युवराज और सुल्तान दोनों ही मुर्रा नस्ल के भैंसे है।