फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   girl of Rajasthan University slapped Professor

यूनिवर्सिटी छात्रा ने जड़ा प्रोफेसर को तमाचा, की हाथापाई भी

Mon, 10 Jul 2017 02:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
girl of Rajasthan University slapped Professor
राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रोफोसर को तमाचा मारने के लिए छात्रा ने उठाया हाथ - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज एक छात्रा ने गुरू के सम्मान को सरेआम ताक पर रख दिया। छात्रा ने एक प्रोफेसर को तमाचा जड़ दिया। छात्रा ने गुरू से न केवल अभद्रता की, बल्कि हाथापाई भी कर डाली। इसके बाद यूनिवर्सिटी कैम्पस में हंगामा हो गया।
विज्ञापन



दरअसल यूनिवर्सिटी में चुनावों के आते ही हर साल प्रदर्शनों का दौर शुरू हो जाता है। इसी के तहत सोमवार को कैम्पस में एनएसयूआई ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पहले गेट पर नारेबाजी की और फिर कुलपति सचिवालय पहुंच गए।
विज्ञापन


कुलपति सचिवालय के बार छात्रों का प्रदर्शन जारी थी। इस दौरान प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य प्रो. आर.एन. शर्मा समझाइश के लिए बाहर आए। इसके बाद मामला बिगड़ता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का हाथ हवा में लहराया और फिर...

girl of Rajasthan University slapped Professor
राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रोफोसर को तमाचा मारने के लिए छात्रा ने उठाया हाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रो. आर.एन. शर्मा छात्रों से बात कर ही रहे थे कि इतने में एक छात्रा जिसका नाम पूजा वर्मा बताया जा रहा है, ने उनके गाल पर तमाचा जड़ डाला। छात्रा ने और मारने के लिए भी हाथ हवा में लहराए, लेकिन पुलिस व लोग बीच-बचाव के लिए आ गए।

पुलिस और अन्य लोगों ने छात्रा को पकड़कर पीछे खींचा। प्रो. शर्मा को भी दूसरी ओर खीचते हुए छात्रा से दूर किया। इस बीच छात्रा ने धक्का-मुक्की भी की। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और छात्रों को वहां से खदेड़ दिया।

पुलिस को इसके लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक शिक्षकों ने छात्रा व प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने का मन बना लिया है। वे गांधी नगर थाने जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed