{"_id":"596338fa4f1c1b30058b4b1b","slug":"girl-of-rajasthan-university-slapped-professor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी छात्रा ने जड़ा प्रोफेसर को तमाचा, की हाथापाई भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी छात्रा ने जड़ा प्रोफेसर को तमाचा, की हाथापाई भी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रोफोसर को तमाचा मारने के लिए छात्रा ने उठाया हाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज एक छात्रा ने गुरू के सम्मान को सरेआम ताक पर रख दिया। छात्रा ने एक प्रोफेसर को तमाचा जड़ दिया। छात्रा ने गुरू से न केवल अभद्रता की, बल्कि हाथापाई भी कर डाली। इसके बाद यूनिवर्सिटी कैम्पस में हंगामा हो गया।
दरअसल यूनिवर्सिटी में चुनावों के आते ही हर साल प्रदर्शनों का दौर शुरू हो जाता है। इसी के तहत सोमवार को कैम्पस में एनएसयूआई ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पहले गेट पर नारेबाजी की और फिर कुलपति सचिवालय पहुंच गए।
कुलपति सचिवालय के बार छात्रों का प्रदर्शन जारी थी। इस दौरान प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य प्रो. आर.एन. शर्मा समझाइश के लिए बाहर आए। इसके बाद मामला बिगड़ता चला गया।

छात्रा का हाथ हवा में लहराया और फिर...
राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रोफोसर को तमाचा मारने के लिए छात्रा ने उठाया हाथ
- फोटो : अमर उजाला
प्रो. आर.एन. शर्मा छात्रों से बात कर ही रहे थे कि इतने में एक छात्रा जिसका नाम पूजा वर्मा बताया जा रहा है, ने उनके गाल पर तमाचा जड़ डाला। छात्रा ने और मारने के लिए भी हाथ हवा में लहराए, लेकिन पुलिस व लोग बीच-बचाव के लिए आ गए।
पुलिस और अन्य लोगों ने छात्रा को पकड़कर पीछे खींचा। प्रो. शर्मा को भी दूसरी ओर खीचते हुए छात्रा से दूर किया। इस बीच छात्रा ने धक्का-मुक्की भी की। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और छात्रों को वहां से खदेड़ दिया।
पुलिस को इसके लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक शिक्षकों ने छात्रा व प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने का मन बना लिया है। वे गांधी नगर थाने जाने की बात कह रहे हैं।