{"_id":"59575ba54f1c1bd9388b4dd1","slug":"girl-child-hostel-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद बोले, आजादी के समय ही लागू हो जाना चाहिए था जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद बोले, आजादी के समय ही लागू हो जाना चाहिए था जीएसटी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
hostel opening
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार द्वारा जीएसटी लागू किए जाने के बाद नई ऊर्जा का संचार होगा और पारदर्शिता आएगी। यह ऐसी व्यवस्था है जो आजादी के समय ही लागू हो जानी चाहिए थी। यह कहना है पश्चिम दिल्ली के सांसद परवेश साहिब सिंह का।
सांसद परवेश साहिब सिंह अलवर के स्टेशन रोड स्थित गौशाला के समीप आज जाट महासभा की ओर से जाट बालिका छात्रावास भवन का लोकार्पण समारोह में शामिल होने आए थे। सांसद ने करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद परवेश साहिब सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जीएसटी लागू किए जाने के बाद देश में नई ऊर्जा का संचार होगा और पारदर्शिता आएगी।
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सांसद ने कहा कि जीएसटी आज से 70 वर्ष पूर्व आजादी के दौरान ही लागू हो जाना चाहिए था, लेकिन उस समय कमजोर कानून व्यवस्था देश के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बदलने का संकल्प लिया है और निश्चित रूप से देश बदलने की दिशा में जीएसटी एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में मुंडावर विधायक धर्मपाल चौधरी, अलवर के पूर्व विधायक महेंद्र शास्त्री सहित जाट समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।