फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   four people died in road accident near banswara

जीप-अॉटो की टक्कर में चार जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, सात घायल

Wed, 05 Jul 2017 02:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 05 Jul 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
four people died in road accident near banswara
फाइल फोटो।
परिवहन विभाग का ढुलमुल रवैया लोगों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। बेकाबू होकर क्षमता से अधिक सवारी लेकर सड़कों पर दौड़ रहे वाहन आए दिन लोगों की जान ले रहे हैं।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते आज बांसवाड़ा में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बांसवाड़ा के खेड़ा गांव में बुधवार सुबह एक जीप व आटो की भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस ने प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है आए दिन सड़कों पर हो रहे हादसे पुलिस व परिवहन विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खोल रहे हैं। प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं के कारण लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed