फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   forest department show the documentary in front of tigress

जयपुर की शेरनी को वन विभाग ने क्यों दिखाई डॉक्यूमेंट्री, जानें..

Sat, 27 May 2017 10:05 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 May 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
forest department show the documentary in front of tigress
फाइल फोटो।
जयपुर के नाहरगढ़ जूलॉजिकल पार्क हाल में शेरनी तेजिका ने पांच शावकों को जन्म दिया था। जिनमें एक शावक की जन्म के वक्त जबकि दूसरे की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि तेजिका के तीन शावक स्वस्थ्य है। लेकिन तेजिका इन तीन शावकों को खा नहीं जाए इसके लिए वन विभाग ने तेजिका को एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई है। वन विभाग को उम्मीद है इस अनूठे प्रयोग के बाद तेजिका अपने शावकों की सही ढंग से देखभाल करेगी। गौरतलब है कि हाल ही में जोधपुर में एक शेरनी ने अपने तीन शावकों को खा लिया। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शेरनी तेजिका को शावकों के जन्म से लेकर विभिन्न प्रकार की लालन—पालन की गतिविधयां टीवी स्क्रीन पर दिखाई गई। अधिकारियों ने बताया कि तेजिका ने पहले ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में उसने यह डॉक्यूमेंट्री देखी। तेजिका को गुजरात के जूनागढ़ से नाहरगढ़ लाया गया था।  गौरतलब है पार्क के जिस हिस्से में शेर रहते है उसे फिलहाल बंद किया गया है। कुछ दिनों में उस ब्लॉक को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed