{"_id":"592901f44f1c1bbf47535afa","slug":"forest-department-show-the-documentary-in-front-of-tigress","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर की शेरनी को वन विभाग ने क्यों दिखाई डॉक्यूमेंट्री, जानें..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर की शेरनी को वन विभाग ने क्यों दिखाई डॉक्यूमेंट्री, जानें..
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 May 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के नाहरगढ़ जूलॉजिकल पार्क हाल में शेरनी तेजिका ने पांच शावकों को जन्म दिया था। जिनमें एक शावक की जन्म के वक्त जबकि दूसरे की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि तेजिका के तीन शावक स्वस्थ्य है। लेकिन तेजिका इन तीन शावकों को खा नहीं जाए इसके लिए वन विभाग ने तेजिका को एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई है। वन विभाग को उम्मीद है इस अनूठे प्रयोग के बाद तेजिका अपने शावकों की सही ढंग से देखभाल करेगी। गौरतलब है कि हाल ही में जोधपुर में एक शेरनी ने अपने तीन शावकों को खा लिया। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शेरनी तेजिका को शावकों के जन्म से लेकर विभिन्न प्रकार की लालन—पालन की गतिविधयां टीवी स्क्रीन पर दिखाई गई। अधिकारियों ने बताया कि तेजिका ने पहले ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में उसने यह डॉक्यूमेंट्री देखी। तेजिका को गुजरात के जूनागढ़ से नाहरगढ़ लाया गया था। गौरतलब है पार्क के जिस हिस्से में शेर रहते है उसे फिलहाल बंद किया गया है। कुछ दिनों में उस ब्लॉक को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन