{"_id":"5949235f4f1c1b2c058b4ef1","slug":"first-look-release-see-how-tejika-s-cubs-look","type":"story","status":"publish","title_hn":" फर्स्ट लुक रिलीज: देखिए कैसे नजर आते हैं 'तेजिका' के शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्स्ट लुक रिलीज: देखिए कैसे नजर आते हैं 'तेजिका' के शावक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 20 Jun 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
तीनों शावकों के साथ तेजिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में पिछले दिनों 5 शावकों को जन्म देने वाली शेरनी तेजिका की पहली झलक वनमंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जारी की। खींवसर ने मंगलवार को वन विभाग के मुख्यालय अरण्य भवन में क्लिपिंग जारी की।
गौरतलब है कि नाहरगढ़ बॉयोजिकल पार्क में गत दिनों शेरनी तेजिका ने 5 शावकों को जन्म दिया था। इन पांच में से एक शावक मृत पैदा हुआ था और एक अस्वस्थ था, जिसकी मौत हो गई थी। तेजिका के बाकी तीन शावक जिंदा थे। इन तीन शावकों के साथ शेरनी तेजिका के साथ पहली झलक मंत्री ने जारी की। वीडियो क्लिपिंग देखने के बाद कहा कि शेरनी तेजिका व उसके शावक स्वस्थ हैं । तेजिका के नन्हें शावक अपनी मां का दूध पी रहे हैं व उसके साथ अठखेलियां कर रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि अभी तेजिका के शावक बहुत छोटे हैं व उनकी हर गतिविधि पर पार्क के कर्मियों द्वारा वन मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में निगरानी रखी जा रही है। खींवसर ने कहा कि शावकों के बड़ा हो जाने के बाद जब शावकों के नर व मादा होने का पता चल जाएगा उसके बाद इनका नामकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक(होफ) एके गोयल ने बताया कि शेरनी तेजिका व शेर सिद्धर्थ की यह जोड़ी देशी एशियाई नस्ल है, हाईब्रिड नहीं है। आने वाले समय में इनके कुनबे में विस्तार की संभावनाएं बढ़ गई हैं।