फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   First Look Release: See how Tejika's cubs look

फर्स्ट लुक रिलीज: देखिए कैसे नजर आते हैं 'तेजिका' के शावक

Tue, 20 Jun 2017 07:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
First Look Release: See how Tejika's cubs look
तीनों शावकों के साथ तेजिका - फोटो : अमर उजाला
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में पिछले दिनों 5 शावकों को जन्म देने वाली शेरनी तेजिका की पहली झलक वनमंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जारी की। खींवसर ने मंगलवार को वन विभाग के मुख्यालय अरण्य भवन में क्लिपिंग जारी की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नाहरगढ़ बॉयोजिकल पार्क में गत दिनों शेरनी तेजिका ने 5 शावकों को जन्म दिया था। इन पांच में से एक शावक मृत पैदा हुआ था और एक अस्वस्थ था, जिसकी मौत हो गई थी। तेजिका के बाकी तीन शावक जिंदा थे। इन तीन शावकों के साथ शेरनी तेजिका के साथ पहली झलक मंत्री ने जारी की। वीडियो क्लिपिंग देखने के बाद कहा कि शेरनी तेजिका व उसके शावक स्वस्थ हैं । तेजिका के नन्हें शावक अपनी मां का दूध पी रहे हैं व उसके साथ अठखेलियां कर रहे हैं ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी तेजिका के शावक बहुत छोटे हैं व उनकी हर गतिविधि पर पार्क के कर्मियों द्वारा वन मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में निगरानी रखी जा रही है। खींवसर ने कहा कि शावकों के बड़ा हो जाने के बाद जब शावकों के नर व मादा होने का पता चल जाएगा उसके बाद इनका नामकरण किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक(होफ) एके गोयल ने बताया कि शेरनी तेजिका व शेर सिद्धर्थ की यह जोड़ी देशी एशियाई नस्ल है, हाईब्रिड नहीं है। आने वाले समय में इनके कुनबे में विस्तार की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed