फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   father kill his daughter in sikar district

हॉरर किलिंग: पिता ने विवाहित बेटी की सिर पर पत्थर मारकर की हत्या

Fri, 14 Jul 2017 10:54 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 14 Jul 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
father kill his daughter in sikar district
फाइल फोटो।

आॅनर किलिंग की घटनाएं अभी समाज के लिए चुनौती बनी हुई हैं। अब भी कई परिजनों के लिए बच्चों से बढ़कर उनका सामाजिक सम्मान ही सब कुछ है।

विज्ञापन




कुछ सप्ताह पहले ही जयपुर में एक आॅनर किलिंग का मामला सामने आया था। अब सीकर के खाटूश्यामजी में एक पिता ने अपनी विवाहित बेटी की जान ले ली। बेटी को मारने के बाद खुद थाने जा पहुंचा, जहां उसने पुलिस को सारा वाकया सुनाया।
विज्ञापन


दरअसल सामेर निवासी भंवर सिंह की बेटी चैनसा की शादी डीडवाना निवासी देवेन्द्र सिंह के साथ पिछले वर्ष हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही चैनसा सामेर निवासी अपने विवाहित प्रेमी के साथ भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी के साथ चले जाने के बाद परिजनों की उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने चैनसा को ढूंढ लिया और पकड़ कर कोर्ट में पेश किया।

दोनों चले गए थे परिजनों से दूर, लेकिन जैसे ही बेटी राजस्थान में दिखी...

father kill his daughter in sikar district
HONOR KILLING
अदालत में चैनसा ने अपने प्रेमी के पक्ष में बयान दिए। अदालत में बयान देने के बाद दोनों महाराष्ट्र चले गए और तब से वहीं रह रहे थे। लेकिन बुधवार को भंवर सिंह को चैनसा खाटूश्यामजी से सीकर जाने के दौरान रास्ते में मिल गई। इसके बाद वह उसे अपने साथ सामोर ले गया।

यहां रात्रि में उसने चैनसा के सिर पर पत्थर मारकर व गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद भंवर सिंह ने स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया।

गौरतलब कि कुछ माह पूर्व जयपुर में भी एक सास-ससुर ने अपने दामाद की हत्या करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed