{"_id":"6323dc1993ed4773b430693e","slug":"faithful-dog-saved-the-life-of-the-owner-by-armed-robbers-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: मालकिन की रक्षा के लिए तीन लुटेरों से भिड़ गया डॉगी, सकपकाए लुटेरे भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: मालकिन की रक्षा के लिए तीन लुटेरों से भिड़ गया डॉगी, सकपकाए लुटेरे भाग निकले
Fri, 16 Sep 2022 07:45 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 16 Sep 2022 07:45 AM IST
सार
राजस्थान के जयपुर में करधनी थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला को देख लुटेरों ने वारदात की कोशिश की। ऐसे में पालतू डॉगी ने मालकिन की जान जोखिम में देख लुटेरों पर हमला कर दिया। सकपकाए लुटेरे वहां से भाग गए और कुछ भी नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर शहर में आए दिन हो रही डॉग बाइट की घटनाओं के बीच ऐसी खबर आई है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि डॉगी ही सबसे वफादार जानवर है। जो अपने मालिक के लिए अपनी जान भी दे सकता है। अपनी मालकिन की रक्षा के लिए डॉगी तीन लुटेरों से भिड़ गया। डॉगी ने तब तक लुटेरों को नहीं छोड़ा, जब तक कि वे भाग नहीं गए। इसके चलते लुटेरों के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, करधनी थाना क्षेत्र के शीतल रेजिडेंसी में रहने वाले भंवर सिंह के घर पुलिस वर्दी में एक लुटेरा आया। घर पर भंवर सिंह की पत्नी बृजेश कंवर थीं। लुटेरे ने जैसे ही घंटी बजाई, उनका डॉगी (मैकी) भौंकने लगा। महिला ने डॉगी को चुप कराकर बातचीत की। इसी दौरान लुटेरे ने पानी मांगा, महिला ने गेट खोलकर पानी का गिलास दे दिया। गिलास लौटाते समय लुटेरे ने बृजेश कंवर का गला दबाया और उन्हें घर के अंदर धकेला। पास ही छिपकर खड़े दो बदमाश भी वहां आ गए और बृजेश कंवर को घसीटकर अंदर ले गए।
विज्ञापन
मालकिन को लुटेरों से घिरा देख डॉगी तेजी से भौंकने लगा और उसने उन पर हमला कर दिया। डॉगी ने एक बदमाश को काट लिया। दूसरे ने उसे मारा इसके बाद डॉगी अटैकिंग मोड पर आकर उन पर हमला करने लगा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से लुटेरे सकपका गए। वहीं इस दौरान हो रहे शोर-शराबे से पास ही रहने वाली एक महिला भी वहां आ गई। यह देख लुटेरे भाग गए। लुटेरे वहां से कुछ भी नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, भंवर सिंह का ट्राइटन मॉल में प्रॉपर्टी ऑफिस है। उन्होंने 15 दिन पहले गोल्ड लोन लिया था। लुटेरे पीड़ित के घर पर 10 सितंबर को भी रैकी करने पहुंचे थे। सीसीटीवी से पता चला कि बदमाशों ने कार और बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।