फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   everyone surprized to see the gift in marriage

शादी में ये अनोखा तोहफा देख दूल्हा-दुल्हन सहित चौंका पूरा गांव

Fri, 19 May 2017 11:24 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 May 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
everyone surprized to see the gift in marriage
एम्बूलेंस

राजस्थान में बाल-विवाह और दहेज प्रथा की जड़ें काफी गहरी है। लेकिन जोधपुर के आहोर में हुई एक शादी ने समाज चिंतकों और लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। क्योंकि दुल्हन के पिता ने दहेज में एम्बूलेंस दी।

विज्ञापन


आहोर निवासी तख्तसिंह राजपुरोहित अपने बेटे की बारात चवरछा गांव लेकर पहुंचे। गांव में बारातियों का खूब आवभगत हुआ। शादी की रस्में पूरा होने के बाद जब तोहफे देखने की बारी आई तो दूल्हे सहित पूरा गांव आश्चर्यचकित हो गया। जब दुल्हन के पिता से इस तोहफे का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह तोहफा अपने गुरू के कहने पर दिया है। यह एम्बूलेंस मानव सेवा के काम आएगी। अपने गुरु ध्यानाराम की प्रेरणा से बेटी के पिता ने यह अनोखा उपहार दिया है।
विज्ञापन


इस उपहार की चर्चा आपसपा के कई गांवों तक में है। वहीं दूल्हा—दुल्हन इस अनोखे उपहार को पाकर काफी खुश है। दूल्हे के पिता तख्तसिंह का कहना है कि यह एम्बूलेंस बहुत लोगों के काम आएगी। उनका कहना है कि वे इस तोहफे से बहुत खुश है। क्योंकि पैसा या अन्य वस्तुएं सिर्फ एक व्यक्ति के काम आती जबकि यह एम्बूलेंस पूरे गांव के काम आएगी और मानव सेवा का पुण्य भी उन्हें मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed