{"_id":"596470ac4f1c1b804c8b478e","slug":"dust-storm-affects-the-life-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी से बेहाल हुआ मरू प्रदेश,हालात बेकाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी से बेहाल हुआ मरू प्रदेश,हालात बेकाबू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
तेज आंधी के बाद रेत की चादर ओढ़े जैसलमेर का एक मुख्य सड़क मार्ग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर के मरूधरा क्षेत्र में चल रही आंधियों से इन दिनों पूरे जैसाण क्षेत्र पर रेत की चादर चढ़ गई है। तेज हवाओं के साथ उड़ रही रेगिस्तानी मिट्टी लोगों की राह में बाधक बन गई है। आंधी से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो गया है। मरूक्षेत्र में सड़कों पर इन दिनों रेत जमा हो गई है।
जैसलमेर के मोहनगढ़,डेलासर,फतेहगढ़, खुईयाला,रामगढ़, मोहनगढ़, छत्रेल, नेशनल हाइवे-15 आदि क्षेत्रों में आंधियों से सड़क पर जमी रेत की परतों से वाहन निकालना काफी पेचीदा बन गया है। नजारा ऐसा होता है कि जिले के चारों तरफ रेत का बवंडर ही नजर आता है।
घर-घर में रेत की चादर बिछ रही है और खासतौर पर गृहणियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से चल रही धूलभरी आंधियों से एक ओर जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर रेत जमा होने से सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
इसके बावजूद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गौरतलब है कि जैसलमेर के पोकरण में तेज आंधी के कारण बॉलीवुड फिल्म 'परमाणु द स्टोरी आॅफ पोकरण' की शूटिंग को रोकना पड़ा था जिससे फिल्म प्रोड्यूसर्स को रोजाना लाखों रुपए का नुकसान वहन करना पड़ा।