{"_id":"5933e8c54f1c1b7873bdc5e8","slug":"dargah-diwan-reaction-on-london-blast-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह दीवान ने कहा इस्लामिक देशों को आंतकवाद के खिलाफ बोलना होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरगाह दीवान ने कहा इस्लामिक देशों को आंतकवाद के खिलाफ बोलना होगा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 04 Jun 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
दीवान सैय्यद जैनुल आबेदीन अली खान
- फोटो : File
अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ति की दरगाह के दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने लंदन ब्लास्ट की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे रमजान के महीने में कायराना हरकत बताया है।
सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने रविवार को जारी बयान में आतंकवाद की इस घटना की कठोर शब्दों मे निंदा की। उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में दहशतगर्दी कुरान और अल्लाह के रसूल की तालीमों का अपमान करने वाली है।
दरगाह दीवान ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। आतंकवादी की कोई राष्ट्रीयता नहीं होती है, उसका कोई देश नहीं होता, आतंकवादी केवल आतंकवादी होता है। दुनिया के तमाम देशों और खासतौर पर इस्लामिक देशों को ऐसे सभी आतंकवादी संगठनों का खुलकर विरोध करना होगा।