{"_id":"58bfdfcb4f1c1b9465dc40a0","slug":"to-throw-garbage-throw-stones-at-two-sides-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में पथराव, गाड़ियों के शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में पथराव, गाड़ियों के शीशे तोड़े
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
sadar police on spot
- फोटो : vishnu sharma
राजधानी में बुधवार को रामगंज व हसनपुरा में कचरा फेंकने की बात पर दो पक्षों में हुई मामूली कहासुनी झगड़े में बदल गई। दो पक्षों के लोग आमने सामने खड़े हो गए और पथराव शुरु कर दिया। हसनपुरा में पथराव से तीन वाहनों के शीशे टूट गए। पथराव से दोनों इलाकों में अफरा—तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस उच्चाधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद हसनपुरा से करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, रामगंज में पुलिस ने तीन जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रामगंज इलाके के बाबू का टीबा में मोहम्म्द जाहिद बुधवार दोपहर को घर के नजदीक गली में कचरा फेंकने गया था। जहां पड़ौस में रहने वाले मोहम्मद शबीर और साबिर की कचरा फेंकने को लेकर मोहम्मद जाहिद से कहासुनी हो गई।
झगड़ा बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए और एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। रामगंज पुलिस के मुताबिक अब इलाके में शांति है। झगड़ा करने वाले तीनों लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Trending Videos
मामूली कहासुनी में दो पक्षों ने पथराव कर दिया
दो पक्षों में पथराव
- फोटो : vishnu sharma
इसी तरह, हसनपुरा में कायमखानी मस्जिद वाली गली में कब्रिस्तान के पास दो पक्षों में कचरा फेंकने की बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी झगड़े में बढ़ी तो दो पक्षों ने पथराव शुरु कर दिया। जिसमें एक कार व आॅटोरिक्शा समेत तीन गाड़ियों के शीशे फूट गए। घटना का पता चलने पर सदर थाने के जाब्ते सहित थानाप्रभारी रड़मल सिंह, एसीपी सदर नीरज पाठक, एडिशनल डीसीपी रतनसिंह व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों जगहों पर एहतियातन पुलिस जाब्ता लगाया गया है।