{"_id":"5a8960084f1c1b91268baf19","slug":"rajasthan-post-master-exam-64-munna-bhai-caught-in-jaipur-cheating-with-micro-bluetooth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमास्टर एग्जाम का पेपर आउट, माइक्रो ब्लूटूथ से नकल करते पकड़े 64 'मुन्ना भाई' ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमास्टर एग्जाम का पेपर आउट, माइक्रो ब्लूटूथ से नकल करते पकड़े 64 'मुन्ना भाई'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Feb 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
exam cheating
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग की ओर से आयोजित पोस्टमास्टर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस परीक्षा में बड़े स्तर पर हो रही नकल का भंडाफोड़ करते हुए 64 मुन्नाभाइयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई प्रदेश की राजधानी जयपुर में हुई। जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आज दोपहर को एक साथ तीन थाना इलाकों में औचक कार्रवाई कर 64 मुन्नाभाइयों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से नकल करने में काम में लिए जा रहे माइक्रो ब्लूटूथ, मोबाइल फोन और स्पेशल डिवाइस भी बरामद किए है। इस नकल गैंग के तार हरियाणा से जुड़ने की मिली है। पकड़े गए अधिकांश युवक और उन्हें नकल करवाने वाले हरियाणा के रहने वाले है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने सबसे अहम खुलासा किया कि प्रश्न पत्र में आए करीब 60 प्रश्नों की जानकारी उन्हें थी। इससे पुलिस का मानना है कि इस परीक्षा का पेपर पहले ही आउट हो चुका था।सके आधार पर नकल गैंग ने इन प्रश्नों के उत्तर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों को बताए। हालांकि डाक विभाग की ओर से पेपर आउट होने की कोई पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
कपड़ों में छिपा रखे मोबाइल फोन, कानों में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल
earphone device
- फोटो : अमर उजाला
आज पोस्टमास्टर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर सबसे पहले कार्रवाई जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में हुई। जहां पुलिस की टीम एक परीक्षा केंद्र पर औचक पहुंची और वहां परीक्षा हॉल में छात्रों की तलाशी ली।
यहां पुलिस को 16 अभ्यर्थी ऐसे मिले, जो कान में लगा रखे माइक्रो ब्लूटूथ और कपड़ों में छिपा रखे मोबाइल फोन से नकल कर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से यहां हड़कंप मच गया। इसी तरह श्याम नगर थाना इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक परीक्षा केंद्र पर करीब 36 अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते रंगे हाथों पकड़ा। ये अभ्यर्थी भी हरियाणा के रहने वाले है।

129 पदों के लिए पोस्टमास्टर की वेकेंसी निकाली गई थी
post offices
- फोटो : Demo pic
बजाज नगर इलाके में भी एक परीक्षा केंद्र पर करीब 16 अभ्यर्थी नकल करते पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक डाक सेवा विभाग की ओर से पोस्टमास्टर के 129 पदों के लिए वेकेंसी निकाली गई थी। जिसका आज एग्जाम था। इस नकलची गैंग में हरियाणा निवासी तनवीर और बाबा नाम के दो युवकों का नाम सामने आया है। जो एग्जाम सेंटर के बाहर से नकल करवा रहे थे। इसमें एक अभ्यर्थी ऐसा भी पकड़ा गया है जो कि दूसरे असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा में बैठ गया था।