फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan policeman cheated by fake Bank employee, arrested from orisa

पुलिसवाला भी आया फर्जी बैंक कर्मी के झांसे में, दे दी अकाउंट की सारी जानकारी

Wed, 27 Dec 2017 06:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 27 Dec 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan policeman cheated by fake Bank employee, arrested from orisa
fraud - फोटो : Demo pic
10वीं पास एक युवक ने फर्जी बैंककर्मी बनकर एक पुलिसकर्मी के बैंक खाते से हजारों रुपए हड़प लिए। 
विज्ञापन



मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस शातिर ठग को धरदबोचा। यह कार्रवाई राजस्थान में चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने की। कोतवाली थानाधिकारी ओमप्रकाश सोलंकी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास मंडल झारखंड में जामताड़ा जिले में मोहनपुर कस्बे का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों आरोपी विकास मंडल ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रतनलाल को फोन कर खुद को बैंक कर्मचारी बताया और खाता संबंधित गोपनीय जानकारी जुटाकर खाते से 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए।

ठगी के बाद कांस्टेबल रतनलाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसकी जांच एसआई बुद्धाराम विश्नोई को सौंपी गई। तकनीकी पड़ताल में सामने आया कि रुपयों का ट्रांजेक्शन जामताड़ा से किया था। पुलिस टीम ने दबिश दी तब खाता विकास का होने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां दबिश दी तो विकास मंडल वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


तब तकनीकी आधार पर विकास मंडल के उड़ीसा के खुर्दा में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर यहां पहुंची। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि विकास मंडल से पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed