फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan murder in chomu jaipur in love affair

अवैध संबंधों में कत्ल, सबूत मिटाने के लिए लाश को यूं लगाया ठिकाने

Mon, 19 Feb 2018 04:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 19 Feb 2018 04:20 PM IST
Rajasthan murder in chomu jaipur in love affair
प्लास्टिक की थैली में लपेट दी लाश - फोटो : Vishnu Sharma

राजधानी में एक व्यक्ति की निर्मम तरीके से हत्या का मामला सामने आया है। प्रथमदृष्टया यह मर्डर प्रेम-प्रसंग में होने की आशंका जताई जा रही है। 




मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमूं थाना इलाके का है। पुलिस के मुताबिक पुलिस के मुताबिक हत्या का शिकार गोविंद सैनी (48) था। वह चौमूं में होली दरवाजे के बाहर रुढ़जी की बगीची के सामने द्वारिकापुरी कॉलोनी में रहता था और वह गन्ने बेचने का काम करता था। कल सुबह अपने घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा।


आज परिजनों ने चौमूं थाने पहुंचकर गोविंद सैनी के लापता होने की सूचना दी। पड़ताल में सामने आया कि गोविंद का पिछले कई दिनों से शेरावतों की ढाणी स्थित एक मकान पर आना-जाना था। यह मकान एक महिला का था।

विज्ञापन

पति से अलग रह रही है महिला

Rajasthan murder in chomu jaipur in love affair
इस बंद मकान में मिली लाश, पुलिस मौके पर - फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस ने पूछताछ में सामने आया कि यह महिला पिंकी पति से मनमुटाव के कारण अपने रिश्तेदार के साथ यहां रहती है। पुलिस गोविंद को तलाशते हुए यहां पहुंची तो गेट पर ताला लगा था, लेकिन गोविंद की बाइक बाहर खड़ी थी।

संदेह होने पर पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर गई। वहां काले रंग के प्लास्टिक में लिपटी हुई गोविंद सैनी की लाश मिली। उसके हाथ पांव बंधे हुए थे और सिर पर गहरी चोट के निशान थे। गोविंद की हत्या सिर फोड़कर करने की बात सामने आई है। 

आसपड़ोस ने पुलिस का बताया कि पिंकी पिछले कुछ दिनों से किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई हुई है। जबकि उसके साथ रह रहा रिश्तेदार भी पिछले एक दो दिन से गायब है। अब पुलिस महिला और उसके रिश्तेदार युवक से संपर्क कर पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। इसके बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा।

सबूत मिटाने के कातिल ने किया ये

Rajasthan murder in chomu jaipur in love affair
CRIME SCENE - फोटो : Demo pic
उधर, कातिल ने लाश को छिपाने के इरादे से पहले हाथ-पैरों को रस्सी से बांधा और फिर प्लास्टिक की काली थैली में लपेट दिया।

यही नहीं, साक्ष्य मिटाने के इरादे से मृतक के पहने कपड़े, मोबाइल फोन तक जला डाले। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया यह मर्डर प्रेम-प्रसंग में होने की आशंका जताई जा रही है। 
 

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed