फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Death in prison of a prisoner who was in alwar jail for life imprisonment

उम्रकैद की सजा काट रहे इस कैदी से रूठ गई जिंदगी, जेल में सनसनी

Thu, 21 Dec 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 21 Dec 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Death in prison of a prisoner who was in alwar jail for life imprisonment
जेल - फोटो : Demo pic
आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक सजायाफ्ता मुल्जिम की सांसें आज जेल में थम गई। जेल की सलाखों के पीछे करीब एक साल से बंद यह मुल्जिम प्रदेश के अलवर जिले की सेंट्रल जेल में बंद था। मौत की खबर से जेलकर्मियों में सनसनी मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मौत की प्राथमिक वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि अलवर जिले में मुंडावर तहसील के सुंदरबाड़ी निवासी करण सिंह पिछले करीब एक साल से सेंट्रल जेल में बंद था। वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
विज्ञापन


आज सुबह अचानक कैदी करण सिंह की तबीयत खराब होने पर उसे अलवर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन की सूचना पर स्थानीय पुलिस और करणसिंह के परिजन मोर्चरी पर पहुंचे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जेल में ही करीब 2 माह पहले भी एक अन्य कैदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अस्पताल में करण सिंह को प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भगवान सहाय ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल ने बताया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण मृतक का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed