{"_id":"5a3f70704f1c1bee6a8b5a4a","slug":"rajasthan-a-murder-of-a-man-in-jaipur-by-stapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चाकू से गोदकर हत्या, हाइवे किनारे मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की चाकू से गोदकर हत्या, हाइवे किनारे मिली लाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
knife
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में आज तड़के एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी गई। दोपहर को किसी स्थानीय राहगीर ने लाश पड़ी देखकर पुलिस को सूचना दी।
हत्या की वारदात राजधानी जयपुर में पश्चिम जिले की सेज थाना इलाके में हुई। आज सवेरे अजमेर रोड पर हाइवे के पास झाड़ियों के बीच एक युवक को पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब सेज थानाप्रभारी गयासुद्दीन और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।
एफएसएल टीम को बुलाकर भी मौका मुआयना करवाया गया। मृतक के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव मिलने की बात सामने आई है। इससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त ब्यावर निवासी विवेकानंद के रूप में हुई है, लेकिन उसकी अन्य जानकारी नहीं मिल सकी थी।
सेज थाना पुलिस ब्यावर पुलिस से भी मदद ले रही है। इसके अलावा यहां भी विवेकानंद के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।