{"_id":"59abb69b4f1c1bf6278b4f82","slug":"murder-in-udaipur-by-shoot-a-yong-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारी समझ युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकारी समझ युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध तरीके से मछली का शिकार करना समझकर एक ठेकेदार और उसके साथियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी।
उदयपुर जिले के करणपुर गांव में सिंचाई विभाग के वल्लभनगर बांध की तरफ आज अलसुबह करीब साढ़े 6 बजे गोपा कालबेलिया उम्र 30 अपने साथी के साथ खेत की तरफ जा रहा था। तभी वहां मौजूद मछली पालन ठेकेदार ललित टांक ने गोपा पर देशी बंदूक से फायर कर दिया। इससे गोली लगने से गोपा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ललित ने गोपा और उसके साथी को मछली का अवैध रूप से शिकार करने वाले गिरोह के सदस्य समझ लिया था।
पुलिस ने शव को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं, मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूसरी तरफ, आरोपी ललित उसका साथी लालचन्द्र नेहरू गमेती और अन्य वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। यह फायरिंग 22 बोर की बंदूक से किया गया था। इससे निकली बुलेट गोपा के सीने को चीरती हुई निकल गई। इस संबंध में ठेकेदार व तीन अन्य जनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।