{"_id":"5a8938404f1c1bca798ba54e","slug":"illegal-liquor-seized-by-alwar-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में भरी थी नशे की पूरी दुकान, पुलिस भी चौंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में भरी थी नशे की पूरी दुकान, पुलिस भी चौंकी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक के बाद कार्रवाई होने के बाद भी तस्करों को कोई खौफ नहीं है। ताजा मामले में पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें नशे की खेप पकड़ में आई।
जानकारी के अनुसार, अलवर के प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया है। प्रतापगढ़ थाना अधिकारी ने गश्त के दौरान एक ट्रक को जाते हुए देखा और रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान ट्रक की जब गहनता से जांच की गई तो तिरपाल के नीचे अवैध शराब की 95 पेटियां रखीं हुईं थी। हरियाणा निर्मित यह अवैध शराब जयपुर की तरफ ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। चालक आगरा निवासी भगवान कोली है। गौरतलब है कि बीते दिन भी एनईबी थाना पुलिस ने भी अवैध शराब की 65 पेटी जब्त की थी।