{"_id":"591995714f1c1b8702f22960","slug":"gold-hidden-in-the-battery-passenger-caught-at-the-jaipur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी में छिपा कर लाया सोना, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैटरी में छिपा कर लाया सोना, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 May 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को अवैध तरीके से शाहजहां, दुबई से सोना छिपाकर लाने के आरोप में एक यात्री पकड़ा गया। यह कार्रवाई कस्टम विभाग ने की।
पकड़ा गया यात्री मोहम्मद आमिर है। वह मूल रुप से नई मंड़ी, मुजफ्फर नगर, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। पिछले करीब डेढ़ साल से वह दुबई में मजदूरी करने शारजहां गया था। जहां से वह एयर अरेबिया की फ्लाइट में सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां कस्टम विभाग ने उसके बैग में रखे सामान की जांच तलाशी ली।
कस्टम अधिकारियों को बैग में तीन टॉर्च बैटरियां रखी नजर आई। संदेह होने पर इन बैटरियों को खोलकर देखा गया तब उनमें सोने के छह बिस्कुट छिपाकर रखे मिले थे। कस्टम के डिप्टी कमिश्नर बसंत गढ़वाल के मुताबिक जब्त किया गया सोने के बिस्कुटों का वजन करीब 700 ग्राम है। जिनकी बाजार कीमत करीब 18 लाख 67 हजार रुपए है। यात्री मोहम्मद आमिर को शारजहां से दिल्ली जाना था। लेकिन वह जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही उतर गया। इससे कस्टम को भी शक हुआ। उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।