फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Death of a young man injured in dispute

सीकर: झगड़े में घायल हुए युवक की मौत, प्रदर्शन

Mon, 12 Jun 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man injured in dispute
सीकर के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में आठ जून को धार्मिक स्थल को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष के युवक की सोमवार को मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीते आठ जून को लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड 7 में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें प्रमोद टेलर नामक युवक घायल हुआ, जिसे एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार को प्रमोद ने दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए मृतक के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन सड़क पर बैठ गए और रास्ता जाम कर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का कहना था कि जब तक पुलिस सभी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक वे सड़क से नहीं उठेंगे और न ही शव को उठाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद सूचना पर एसडीएम अनिल महला, थाना प्रभारी होशियार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजनों ने शव उठाया। गौरतलब है कि   पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed