{"_id":"593ea3121126f4c80b8b493c","slug":"dead-body-found-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से 800 मीटर दूर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से 800 मीटर दूर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर के झाड़ली इलाके में सोमवार को घर से 800 मीटर दूर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, सीकर जिले के थोई थाना इलाके में सोमवार को एक व्यक्ति का शव घर से लगभग 800 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। ड्योडी वाली ढाणी, झाड़ली निवासी परिजनों ने बताया कि अर्जुनलाल यादव रविवार को घर से काम करने के लिए निकला था। उसके बाद शाम को वापस घर नहीं लौटा। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक शव पड़ा है, जिस पर थोई थाना अधिकारी राजेश गजराज घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ समय के बाद नीम का थाना सीईओ कुशाल सिंह, एडिशनल एसपी नीम का थाना सुरेंद्र दीक्षित, सीओ रींगस राजेंद्र बेनीवाल भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। जांच में सामने आया कि मृतक ड्योडी वाली ढाणी का रहने वाला है। इस पर परिजनों को सूचित किया गया। बाद में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना अधिकारी राजेश गजराज ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।