फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bike chor gang arrested in kota

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 बाइक बरामद, 4 गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
Bike chor gang arrested in kota
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
कोटा शहर में बढ़ रही बाइक चोरी की वारदात के बाद सोमवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शहर की नयापुरा और विज्ञान नगर थाना पुलिस ने चोरी की 17 बाइक बरामद की है। साथ ही, चार आरोपित सहित एक बाल अपचारी को धर दबोचा है।
विज्ञापन


सिटी एसपी अंशुमन भोमिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह चोर शहर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। विज्ञान नगर थाने पर दर्ज हुए एक मुकदमे की तफ्तीश करते हुए पुलिस शातिर वाहन चोरों तक पहुंची। विज्ञान नगर पुलिस ने हितेश कुमार और एजाज नाम के दो शख्स को नाकाबंदी के दौरान पकड़ा तो वह चोरी की बाइक पर थे। पूछताछ करने के बाद इनसे 12 बाइक और बरामद की गई। इनके गिरोह में एक बाल अपचारी भी शामिल था, जिसे भी पुलिस ने निरूद्ध किया है। उधर, नयापुरा थाना पुलिस ने भी शातिर वाहन चोर राजेन्द्र बैरवा और उसके साथ जोधराज मीणा को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 4 बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपितों को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


स्पेशल टीम के सदस्य दिनेश त्यागी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बाइक चोर नए हैं। इन्हें अपने ऐश—आराम की जिंदगी जीने के लिए बाइक चोरी का शौक चढ़ा और धरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed