{"_id":"594521974f1c1b34668b471d","slug":"acb-trap-in-banswara","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीबी की कार्रवाई, दो हजार की रिश्वत लेते पकड़ा एसआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसीबी की कार्रवाई, दो हजार की रिश्वत लेते पकड़ा एसआई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
बांसवाड़ा में शनिवार को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए एसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अभी एसीबी आरोपित से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) को शिकायत मिली थी कि बांसवाड़ा सदर थाने में तैनात एसआई गोकुलराम एक्सीडेंट के केस में परिवादी से रुपयों की मांग कर रहा है। इस पर शिकायत की जांच की गई। सत्यापन होने पर एसीबी टीम ने शनिवार को परिवादी को समय और जगह बताई। इस दौरान जैसे ही परिवादी ने एसआई को दो हजार रुपए की रिश्वत दी, एसीबी टीम ने एसआई गोकुलराम को रंगे हाथ पकड़ लिया। बचाव करने के लिए एसआई ने रिश्वत की रकम को टीम के सामने ही फैंक दिया, लेकिन वह बच नहीं सका। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब एसीबी मामले में आरोपित एसआई से पूछताछ कर रही है।