फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress workers protest in jodhpur

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, जानिए क्यों

Wed, 12 Jul 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 12 Jul 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest in jodhpur
घायल कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इसके चलते कई कार्यकर्ता  घायल हो गए।
विज्ञापन


मामला जोधपुर से जुड़ा हुआ है, जहां युवक कांग्रेस की ओर से किसान अधिकार यात्रा निकाली गई। किसानों की कर्ज माफी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने किसानों के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं के संख्या को देखते हुए यहां पहले से ही पुलिस का जाप्ता मौजूद था।


कलक्टर कार्यालय में कार्यकर्ताओं के पहुंचने के चलते मुख्य द्वार को बंद किया गया था। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती अंदर जाने का प्रयास किया। तभी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इससे कार्यकर्ता गुस्सा गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालात पर काबू करने के लिए पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी, जिससे कुछ कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed