{"_id":"59637b9c4f1c1bfb698b4676","slug":"cloth-merchants-stopped-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत में किए लाठीचार्ज का विरोध राजस्थान तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरत में किए लाठीचार्ज का विरोध राजस्थान तक पहुंचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
गुजरात के सूरत में हड़ताल कर रहे कपड़ा व्यापारियों पर लाठीचार्ज की घटना का विरोध राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों ने भी किया। यहां कपड़ा व्यापारियों ने सूरत के व्यापारियों का समर्थन किया है। इसके चलते आज से हड़ताल शुरू कर दी है।
उदयपुर कपड़ा व्यापार संघर्ष समिति के बैनर तले आज जिलेभर के व्यापारियों ने सूरत के व्यापारियों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया। व्यापारियों ने यहां बाजारों में अपनी दुकानें बंद रखीं और नारेबाजी कर विरोध जताया। समिति के अजय पोरवाल के अनुसार आज सभी कपड़ा व्यापारियों ने अपना कारोबार जीएसटी और सूरत में हुए लाठीचार्ज के विरोध में बंद रखे। उन्होंने बताया कि सूरत का कपड़ा बाजार राजस्थान के व्यापारियों से भी जुड़ा है क्योंकि वहां राजस्थान के कई व्यापारी भी कारोबार करते हैं। ऐसे में यहां के व्यापारी उनका पूरा समर्थन कर रहे हैं। उधर, भीलवाड़ा और बीकानेर में भी कपड़ा व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां व्यापारियों का कहना था कि कपड़ा व्यापार पर जीएसटी भारी पड़ रहा है। गौरतलब है कि जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यापारियों ने गत दिनों देशव्यापी आह्वान पर चार दिन अपने कारोबार बंद रखे थे।