फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   canned-dairy milk ban in 11 district hospital

राजस्थान के इन जिलों के अस्पतालों में नवजात को नहीं पिला सकेंगे डिब्बाबंद दूध

Wed, 03 May 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 03 May 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
canned-dairy milk ban in 11 district hospital
दूध
देश में पहली बार राजस्थान के 11 जिलों में नवजात को अस्पतालों में डिब्बाबंद और डेयरी का दूध पिलाने पर रोक लगाई गई है। इन अस्पतालों में नवजात को केवल मां का दूध ही पिलाया जाएगा।
विज्ञापन


नवजात के लिए मां का दूध अमृत के समान माना गया है। मां का दूध बच्चों को कई तरह की बीमारियों से रक्षा करता है। चिकित्सा विभाग ने उदयपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़, बारां, टोंक, ब्यावर, भरतपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, चूरू और भीलवाड़ा में स्थित अस्पतालों में नवजातों को डेयरी और डिब्बाबंद दूध पिलाने पर रोक लगाई है। इन जिलों के अस्पतालों में भर्ती नवजात को मां का दूध ही पिलाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव वीनू गुप्ता ने इस संबंध में वीसी के जरीये संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए है। इन सभी जिलों के अस्पतालों में मदर मिल्क बैंक स्थापित किए गए हैं। यदि किसी मां के बच्चे का पर्याप्त दूध नहीं मिल पा रहा है तो उन्हें इन मिल्क बैंकों के जरिये दूध उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही यह भी आदेश दिया गया है कि कोई भी डॉक्टर किसी प्रसूता को बच्चे के लिए बाहर का दूध पिलाने के लिए बाध्य नहीं करेगा और ना ही कोई परिजन नवजात को बाहर का दूध लाकर पिला सकेगा। इस पर अस्पताल प्रशासन की खास नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed