फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Banswara: Rs. 31.65 lakhs for the victims

बांसवाड़ाः पीड़ितों के लिए 31.65 लाख सहायता राशि

Wed, 17 May 2017 08:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 17 May 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
Banswara: Rs. 31.65 lakhs for the victims
बांसवाड़ा में हुए दंगे के दौरान जलती कार
राजस्थान सरकार ने बांसवाड़ा दंगा पीड़ितों के लिए सहायता पैकेज स्वीकृत किया है। जिला प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे के तहत विभिन्न प्रकार के 180 प्रभावितों को 31 लाख 65 हजार रुपयों की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने कहा है कि राज्य सरकार बांसवाड़ा शहर में हुए तनाव के दौरान समस्त पीड़ितों को मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को साम्प्रदायिक दंगो, सामाजिक एवं आतंकवादी गतिविधियों के दौरान प्रभावित व्यक्तियों एवं परिवार जनों को आर्थिक सहायता सम्बन्धी योजना नियम, 2008 के नियमानुसार 55 पीड़ितों को पचास-पचास हजार रुपए। दिए जाएंगे। साथ ही घर/दुकान की संरचना के आंशिक रूप से नुकसान पर 20 पीड़ितों को पांच-पांच हजार, आगजनी अथवा अथवा अन्यथा कृषि सम्पत्ति अथवा दुकान में रखे सामान का नुकसान के 72 पीड़ितों को तीन-तीन हजार रुपए तथा जीविकोपार्जन साधन आदि के नुकसान पर 33 पीड़ितों को तीन-तीन हजार रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने शहर में कानून एवं शांति कायम करने के लिए की जा रही कार्यवाही के बारे में बताते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और इस प्रकरण में दोषी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत ने बताया कि पीड़ित परिवारों में से अजा-अ.ज.जा. के परिवारों को अजा-अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जले हुए मकानों के पुननिर्माण हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग से सर्वे करवाया जा चुका है और इसके तहत शीघ्र ही एक लाख पुनर्वास राशि एवं मकान निर्माण राशि प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed