{"_id":"595761054f1c1b44748b4d2a","slug":"awareness-rally-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाली, ताकि इस बार कोई बच्चा ना छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाली, ताकि इस बार कोई बच्चा ना छूटे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता रैली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें संदेश दिया गया कि पोलियो की खुराक से एक भी बच्चा ना छूटे।
दरअसल, दो जुलाई को पल्स पोलियो दिवस के उपलक्ष्य में आज अलवर में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। इसके जरिये 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का संदेश दिया गया। सामान्य अस्पताल के पीएमओ डॉ. भगवान सहाय ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिसमें जीएनएम टीसी के छात्र—छात्राओं और नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। जागरूकता रैली अलवर के सामान्य अस्पताल के जीएनएम टीसी सेंटर से शुरू होकर नंगली चौराहा, कंपनी बाग सहित अन्य मार्गों से गुजरते हुए वापस सामान्य अस्पताल में संपन्न हुई। इस मौके पर डॉ. भगवान सहाय ने सभी डॉक्टर्स को डॉक्टर दिवस पर बधाई भी दी।